Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 31 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के योग अच्छे है ।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती 
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा।  


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
सुख के साधन जुटेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है।कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति अच्छी होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। 


वृश्चिक : सुवामी  मंगल रत्न मूंगा
किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। लाभ के योग।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम 
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा। आय होगी।   


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम 
विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ