Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : प्रवासी श्रमिक आश्रय स्थल के भवन चिह्नित

प्रवासी श्रमिक आश्रय स्थल के भवन चिह्नित
     
अजमेर। कोरोना महामारी के दौरान क्वारेन्टाइन  कैंप के लिए राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र घूघरा तथा कारागार प्रशिक्षण केन्द्र घूघरा को चिह्नित किया गया है। प्रवासी श्रमिक आश्रय केन्द्र के लिए यह भवन तत्काल प्रभाव से उपखण्ड अधिकारी अजमेर को सुपूर्द किए जाएंगे। उपखण्ड अधिकारी इन भवनों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर प्रवासी श्रमिक आश्रय केन्द्र का संचालन करेंगे। यह जानकारी क्वारेन्टाइन कैंप के नोडल अधिकारी एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त गौरव अग्रवाल ने दी।
     
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कोटड़ा छात्रावास एवं अपना  घर आश्रम को भी चिन्हित किया गया है। यह भवन नगर निगम आयुक्त को सुपूर्द किए जाएंगे। सुपूर्दगी के पश्चात निगम अपने स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर प्रवासी श्रमिक आश्रय केन्द्र का संचालन करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ