Ticker

6/recent/ticker-posts

चिकित्सा मंत्री ने उपलब्ध करवाएं रेजिडेंट डॉक्टर्स को मास्क एवं सैनिटाइजर

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को प्रदेश के सभी चिकित्सको, चिकित्साकर्मियों तथा रेजिडेंट डॉक्टर्स को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पर्याप्त सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।


डॉ. शर्मा ने बताया कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के सभी चिकिसक, चिकिसाकर्मी एवं रेजिडेंट डॉक्टर्स पूरी सेवा भावना के साथ तत्परता से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और इनकी सुरक्षा हमारा दायित्व है।  उन्होंने एसएमएस मेडिकल कॉलेज में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर्स द्वारा ध्यान आकर्षित किये जाने पर  उन्हें तत्काल मास्क एन-95 एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने राजकीय निवास पर  रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र जांगू एवं सांस्कृतिक सचिव डॉ. रघुवीर मीणा को यह सामग्री उपलब्ध करवाई । रेजिडेंट डॉक्टर्स को आज उपलब्ध करवाए गए एन-95 मास्क एवं सेनिटाइजर्स जयपुर केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नवीन सांगी ने उपलब्ध करवाये है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ