Ticker

6/recent/ticker-posts

दस वर्षीय मनीष ने जन्मदिन पर मिली राशि को दिया कोरोना पीड़ितों के फंड में

अजमेर। अजमेर शहर के राजीव कॉलोनी निवासी टीकम प्रजापति के 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार ने कोरोना वायरस पीड़ितों की सहायता कर मिसाल कायम की है। मनीष कुमार ने अपने 10 वें जन्मदिन पर उपहार के तौर पर मिले 1650 रूपये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गठित पीएम केयर्स खाते में जमा करवाएं। मनीष कुमार ने चतुर्थ कक्षा की परीक्षा दी है। उसने अपने जन्मदिन पर मिली राशि को कोरोना पीड़ितो के लिए देकर मिसाल कायम की है। मनीष कुमार को इस नेक कार्य के लिए प्रेरणा उसके दादा सत्यनारायण प्रजापति एवं मामा गिरधारी लाल के द्वारा मिली।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ