अजमेर। कोरोना वायरस महामारी से भारतीय नागरिक को सुरक्षित रखने हेतु सरकार द्वारा लोक डाउन चल रहा है इस समय जनता रसोई योजना के माध्यम से अजमेर के लगभग सभी वार्डों में रहने वाले व कोर्ट परिसर में कार्यरत मजदूर, बेघर, असहाय, अकेले रहने वाले व्यक्ति, मजदूर वर्ग, बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को भोजन पैकेट का वितरण किया गया। जनता रसोई के प्रवक्ता लायन अतुल पाटनी ने बताया कि नगर निगम अजमेर के पार्षद चंद्रेश सांखला के संयोजन में जनता रसोई योजना के माध्यम से 3600 व्यक्तियों को मिष्ठान युक्त फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया गया । कांग्रेस पार्टी शहर अध्यक्ष विजय जैन ने जनता रसोई का अवलोकन कर इस सेवा को देवतुल्य कार्य करने पर अपने वक्तव्य में पूरी टीम को शुभकामनाएं दी व आभार प्रकट किया।
संयोजक चंद्रेश सांखला ने जानकारी दी कि इस रसोई में अजमेर उत्तर के विधायक माननीय वासुदेव देवनानी, दक्षिण क्षेत्र की विधायक अनिता भदेल, अजमेर शहर के मेयर धर्मेंद्र गहलोत सहित दिगम्बर जैन महिला महासमिती की सदस्याओ, शिवचरण गौड़, जैन सोशल ग्रुप, रमेश सोनी, मारुतिनंदन वैष्णव, संजय जैन, अमृतकला बंग, लक्ष्मण सिंह राठौड़ आदि द्वारा रसोई के संचालन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया गया, साथ ही धीरज गोस्वामी, चंद्रभान मानकानी, जमुनादास खैराजानी, हनुमान प्रसाद शर्मा के द्वारा भी जनता रसोई के संचालन हेतु सामग्री तथा जैन मिष्ठान भण्डार की ओर से मिठाई का सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनता रसोई के संरक्षक पार्षद नीरज जैन ने सभी जनता रसोई के संचालन में सहयोग कर रहे सभी भामाशाहों, कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि जिला प्रसाशन का सहयोग से हम अजमेर के हर वर्ग व क्षेत्र में जनता रसोई योजना की सेवा को सुचारू रखेंगे।
0 टिप्पणियाँ