देशवासियों के स्वस्थ होने के लिए करेंगे रामदयाल महाराज करेंगे साधना
शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। देश में दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की एडवाजरी व अपील के बाद रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य श्री रामदयाल महाराज ने अपने सभी आगे के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
शाहपुरा रामनिवास धाम में आज देर सांय आचार्य श्री ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के बाद उन्होंने आज इस आशय का निर्णय लिया है कि उनके द्वारा कोई भी धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। जिसमें भारी भीड़ एकत्रित होती है। उन्होंने कोरोना वायरस से सावचेत रहने के लिए सरकार द्वारा बताए गए सभी उपाय करने का आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज ने संप्रदाय को बहुत पहले से ही स्वच्छ रहने के तौर तरीके बताए थे। जिसका पालन आज भी संप्रदाय में बखूबी किया जा रहा है। आचार्य श्री ने बताया कि देशवासियों को इस समय एडवाइजरी के अनुसार बताएं बचाव के उपाय करने चाहिए तथा राम नाम सुमिरन व जपने का काम भी करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी यह समय तप व साधना में व्यतीत कर देश व दुनिया के स्वस्थ होने की कामना करेंगे। उन्होंने एक बार फिर बताया कि निकट भविष्य में उनके होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ