Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना वायरस से बचाव की दवा वितरित की

अजमेर। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने महासंध के महासचिव रमेश लालवानी एवं कालीचरणदास खण्डेलवाल अध्यक्ष शिवचरणदास खण्डेलवाल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर में कचहरी रोड स्थित कालीचरणदास खण्डेलवाल के कार्यालय परिसर से कचहरी रोड मार्ग पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए एवं सक्रमण से बचाव के लिए दवा का निःशुल्क वितरण किया गया।


इस अवसर पर कालीचरणदास खण्डेलवाल ने बताया कि इस दवा से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है और बताया कि दवा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मानाकों के आधार पर बनी है।उन्होने महासंध से जुडे समस्त व्यापारिक संगठनो के पदाधिकरियो एवं सदस्य व्यापारियो से कोरोना वायरस से सावधान होकर एहतियात बरतने की आवश्यकता हैं। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि निःशुल्क दवा हेतु कोई भी नागरिक कचहरी रोड पर कालीचरणदास खण्डेलवाल के कार्यालय से दवा प्राप्त कर सकता है और कहा कि व्यापारियो को सरकार द्वारा जारी निर्देश का अक्षरश पालन करने और बाजारो में आने वाले बाहरी पर्यटको एवं ग्राहको सहित अन्य से भी कोरोना वायरस से बचाव के सरकारी आदेशो के अनुसार ही आचरण करना चाहये। इस अवसर पर आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली,भागचन्द दौलतानी, किशोर टेकवानी, कबीर मार्केट के अध्यक्ष राजीव निराला सहित अन्य उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ