ब्यावर। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी निर्देशों की पालना में श्रीमती सुमन गुप्ता, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, ब्यावर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को न्यायालय परिसर के मुख्य द्वारा पर मेडिकल टीम व एक कांस्टेबल की तैनाती तथा न्यायालय परिसर की साफ सफाई व्यवस्था हेतु निर्देश दिये जाकर पालना कराई गई। सभी न्यायालयों में सेनीटाईजर, गलब्स व मास्क वितरित किये गये। न्यायालय परिसर में केंटीन व चाय स्टाॅल्स आदि का संचालन आगामी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
इस मौके पर न्यायिक अधिकारीगण, ब्यावर, आयुक्त नगर परिषद, पुलिस उप-अधीक्षक, ब्यावर, बार संघ अध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राज.अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ