सिन्धी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी नारायणदास हरवानी की स्मृति में स्कॉलर शिप करेंगे प्रदान
अजमेर। सिन्धी शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में आर्थिक रूप् से कमजोर सिन्धी भाषी छात्रों को स्कॉलर शिप का वितरण किया जायेगा। सिन्धी शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष रमेश चेलानी ने बताया है कि सिन्धी भाषी छात्रो को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक रूप से कमी का अहसास नहीं होने देंगे और स्वर्गीय नारायणदास हरवानी की स्मृति में स्कॉलर शिप प्रदान करेंगे साथ ही पात्र छात्रों से संपर्क करने की बात कही है।
प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को स्कॉलर शिप के लिए अध्यक्ष रमेश चेलानी एवं सचिव अशोक मंगलानी से सम्पर्क करके आवेदन के सम्बंधित प्रारूप को भरके उसके साथ अंकतालिका की प्रतिलिपि डिगगी चौक स्थित कार्यालय में 30 मार्च तक जमा करवानी होगी।
इस सम्बंध में सिन्धी शिक्षा विकास समिति के भगवान दास हरवानी, रमेश लख्यानी, रमेश चेलानी, काजल जेठवानी, आत्म प्रकाश उदासी, दीपा रूपानी तथा अन्य से जरूरत मंद छात्र छात्राओं की सहायता हेतु संपर्क किया जा सकता है।
रमेश चेलानी :- 9928089999
रमेश लालवानी :- 9414005962
0 टिप्पणियाँ