Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन द्वारा निकाली जाने वाली वाहन रैली स्थगित

अजमेर। सिन्धी युवा संगठन द्वारा बुधवार 18 मार्च को आपात बैठक संगठन के संरक्षक तुलसी सोनी की अध्यक्षता में रखी गई। अध्यक्ष कुमार लालवानी ने बताया राज्य सरकार के आदेश है पचास से अधिक लोग कही भी एकत्रित नहीं हो ओर जिला प्रशासन ने आगामी उत्सवों ओर कार्यक्रमों को निरस्त करने के लिए कहा है। इस कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय और जनहित की भावना का सम्मान करते हुए 22 मार्च को निकलने वाली निशुल्क हेलमेट वाहन रैली को स्थगित किया जाता है।


इस संदर्भ में सचिव गौरव मिरवानी ने कहा जिन सदस्यों ने निशुल्क हेलमेट दो पहिया वाहन रैली के पंजीयन करा लिये है वे चाहे तो कार्यकारणी सदस्यों से अपना पंजीयन निरस्त करा सकते है अथवा भविष्य में जब रैली निकाली जायेगी आप लोगो को कार्यकारणी सदस्यों द्वारा सूचित किया जायेगा। प्रचार सचिव संजय खानवानी के अनुसार बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष दीपक रामरखयानी, राजा सोनी, सूरज सत्यानी, नवीन पारवानी, हरीश बच्चानी, नरेश खेमानी आदि संगठन के सदस्य उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ