शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा मूल के देश के ख्यातनाम उद्योगपति ओ पी मणियार ने देश में कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आव्हान पर आज अपने ग्रुप की ओर से 32 लाख रू की राशि सहायता कोष में जमा कर नई पहल की है।
उद्योगपति ओ पी मणियार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव व देश के जरूरत मंद लोगों को सहायता के लिए प्रधानमंत्री सहायता कोष में 21 लाख रू की राशि जरिये बैंक के जमा करा दिया है तथा राजस्थान का मूल निवासी होने के कारण राजस्थान के मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख रू की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष जिला कलेक्टर भीलवाड़ा के खाते में जमा करा दी है। शाहपुरा मूल के उद्योगपति ओ पी मणियार ने अपने गृह क्षेत्र शाहपुरा जिला भीलवाड़ा के लिए कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए भी सहयोग राशि देने की पेशकश की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए शाहपुरा से जानकारी जुटायी जा रही है तथा शीघ्र ही राशि जारी कर दी जायेगी। उन्होंने शाहपुरा के वाशिंदों से ऐसे नाजुक समय में धेर्य व संयम बनाये रखते हुए सरकार की एडवाईजरी का पूर्ण रूप् से पालन करने का भी आव्हान किया है।
0 टिप्पणियाँ