अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अतिवृष्टि से प्रभावित अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा राहत कार्य किए जा रहे है।
नगर निगम के आयुक्त देशल दान ने बताया कि निगम द्वारा 18 जुलाई को दर्ज हुई अत्यधिक वर्षा के पश्चात् वर्तमान में सोमवार को नगर निगम अजमेर एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए राहत कार्यों के तहत बाड़ी नदी के आस पास का क्षेत्र (मोती विहार, राधा विहार), सुनहरी कॉलोनी, शंकर नगर, इन्कमटेक्स कॉलोनी, जादूगर बस्ती, विज्ञान नगर, पाल बीचला, मयूर कॉलोनी आदि समस्त क्षेत्रों में से वर्षा जल निकासी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि नारीशाला रोड़, वैशालीनगर मुख्य सड़क, पुरानी चौपाटी के पास, रीजनल चौराहा, मित्तल हॉस्पीटल के सामने जिस पर 18 जुलाई को आनासागर एवं एस्केप चैनल ओवरफ्लो के कारण एक से 2 फीट जल भराव हुआ था। वहां वर्तमान मे यातायात सुचारू रूप से सचालित कर दिए गए है एवं स्थिति सामान्य हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्रमुख रूप से वर्तमान में 3 क्षेत्रों में (ब्रम्हपुरी क्षेत्र, सागर विहार क्षेत्र, आम का तालाब) में 6 इंच से एक फीट तक जल भराव है। इसे निरन्तर रूप से 23 मड पम्पों की सहायता से वर्षा जल स्तर के भराव को कम किया जा रहा है। आगामी 24 घंटे में इन क्षेत्रों से भी वर्षा जल हटाया जाना लक्षित है। आम का तालाब की पाल पर से समस्त वर्षा जल निकासी की जा चुकी है एवं रेस्क्यू किए गए करीब 70 आमजन अपने-अपने मकानों में दूबारा शिफ्ट करवाए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि बजरंगगढ़ चौराहे पर अस्थाई कैम्प की व्यवस्था करते हुए दमकलों के साथ शहरवासियों की सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 60 एसडीआरएफ, 50 सिविल डिफेन्स, 40 फायरमैन, 22 रेक्सको गार्ड एवं 28 अन्य कर्मचारियों सम्मिलित है। नगर निगम की समस्त तकनीकी एवं स्वास्थ्य शाखा द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशन में शहरवासियों की सुरक्षा दृष्टि से आवश्यक कार्य सम्पादित किए जा रहे है। किसी भी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए आवश्यक स्थानों पर अब तक 10 हजार से 12 हजार बालू मिट्टी के कट्टे 24 स्थानों पर रखवाए गए है। आवश्यक रूप से हार्ड बेरिकेटिंग की करवाई गई।
उन्होंने बताया कि 18 जुलाई से नगर निगम कार्मिकों द्वारा रेस्क्यू किए गए आमजन को केशव विहार सामुदायिक भवन, सागर विहार, वन विहार, ब्रम्हपुरी, कालाबाग इत्यादि क्षेत्रों में कुल 2745 फूड पैकेट, 880 लीटर दूध तथा 950 पैकेट बिस्किट का वितरण निगम द्वारा अब तक किया जा चुका है। साथ ही नगर निगम प्रशासन द्वारा दूरभाष नम्बर 0145-2429000 पर 24 घंटे का कन्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए अन्य सभी प्रकार के राहत कार्य त्वरित आमजन की आवश्यकता अनुसार करवाए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ