भ्रातृत्व भावना को मिलता है बढ़ावा - गर्ग
पूरी भुवनेश्वर फेलोशिप ट्यूर रवाना
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 का पूरी एवं भुनेश्वर यात्रा का फेलोशिप ट्यूर आज अजमेर रेलवे स्टेशन से प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग के नेतृत्व में रवाना हुआ ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस फेलोशिप ट्यूर में प्रांत के राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों के 51 लायन सदस्य शामिल है । यात्रा में पूरी एवं भुवनेश्वर के धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल के साथ साथ वहां के लायंस क्लब के सदस्यों के साथ संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करेंगे । प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने यात्रा दल को हरीझंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि यात्रा से फेलोशिप के साथ भ्रातृत्व भावना को बढ़ावा मिलेगा । लायन सदस्यों को एक दूसरे को जानने का अवसर मिलेगा । साथ ही एक दूसरे की सांस्कृतिक जानकारी के साथ रीति रिवाजों से परिचय मिलता है । यात्रा दल में पूर्व प्रांतपाल लायन राजेंद्र अग्रवाल,कोटा एवं लायन डॉ संजीव जैन जोधपुर भी शामिल है । प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन एवं कोषाध्यक्ष लायन जे के जैन ने सभी का स्वागत किया ।

0 टिप्पणियाँ