पूज्य संत हाथीराम साहिब जी का वर्सी महोत्सव 7 मार्च को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। किशन गुरनानी मोहल्ला, देहली गेट स्थित संत हाथीराम साहिब धाम, टिकाणे मे पूज्य संत हाथीराम साहिब जी का वार्षिक वर्सी महोत्सव 7 व 8 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा।
दरबार से भगत राधूराम जी ने बताया की सात मार्च सुबह 10 बजे से 1:00 तक सुखमणी साहिब व सत्संग दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक संतो व संगत का आम भंडारा व रोट कुटाई की सेवा 4 से 6 बजे तक बच्चों के मुंडन, 6 से 8 बजे तक दूल्हा दुल्हन के फेरे, ग़ुलाल होली, 8 से 9 बजे तक साँझ आरती की जायेगी।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया की रात्रि 10 से 1:00 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। 8 मार्च रविवार सुबह सवेरे 5 बजे से 8 बजे तक पल्लव के साथ मेले की समाप्ति होंगी।

0 टिप्पणियाँ