मिले सुर मेरा तुम्हारा ग्रुप की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिले सुर मेरा तुम्हारा सिंगिंग ग्रुप की महिलाओं को सम्मानित किया गया l
प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप की संस्थापक कमरजहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक मजबूत समाज की पहचान है, हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी क्षमता और साहस से नई मिसाइल कायम कर रही हैं। इस अवसर पर ग्रुप की संस्थापक ने कमर जहां, सीमा शर्मा,,सुनीता शर्मा, रश्मि शर्मा, मोनिका शर्मा, मदुरा, मंजू चेनानी, रितु मोतीरामानी, आइरिस अर्चना पारीख, जूलिय आदि ग्रुप की सभी महिलाओं को सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक आदि किसी न किसी क्षेत्र में उपलब्धियां को प्राप्त करने पर माला पहनाकर एवं दुपट्टा तथा साड़ी भेंट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के अनूप गौड़,राकेश गौड़,शकील अहमद खान, कमल शर्मा, सुरेश ताराचंदानी, नोनी वरदानी, प्रकाश जेठरा,यज्ञदत्त शर्मा, आजाद अपूर्वा, प्रकाश जमतानी, लक्ष्मण चेनानी, श्याम परीक, दीपक भार्गव, महेश सेन, धर्मराज प्रजापत, भगवती प्रसाद शर्मा, डॉ अभिषेक माथुर, श्रवण प्रजापत, आशुतोष पाराशर आदि उपस्थित थे l

0 टिप्पणियाँ