Ticker

6/recent/ticker-posts

चेटीचंड पखवाड़े में 32 संस्थाएं मिलकर 39 से अधिक कार्यक्रम करेंगी


चेटीचंड पखवाड़े में 32 संस्थाएं मिलकर 39 से अधिक कार्यक्रम करेंगी

श्री झूलेलाल प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन से होगा शुभारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में बाहरवां 13 दिवसीय चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव 2026 पंचायतों, सामाजिक संगठनों, सिन्धी विद्यालयों और व्यापारिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से 13 मार्च से 25 मार्च तक 32 संस्थाएं मिलकर 39 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इसमें धर्म ध्वजा पूजन, सिन्धियत जी सुहिणी शाम, विचित्र वेशभूषा, चेटीचंड व नवसंवत्सर संगोष्ठी तथा बुजुर्गों, युवाओं व मातृ शक्ति का सम्मान, टेलेन्ट षो, सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा नाटक, मुंडन हवन जनेउ, पंचाग टिपिणो विमोचन, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा प्रतियोगिताएं, सिन्धुरत्न सम्मान, कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां, प्रभात फेरी, चेेटीचंड मिलन समारोह, महारानी लाडी बाई मातृषक्ति जुलूस, सिन्धु संस्कृति मेला, विद्यालयों में श्री झूलेलाल व भगवान बनो प्रतियोगिता, सांई झूलेलाल के नामकरण छठी उत्सव सहित अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मुख्य स्थानों पर आयोजित होंगे।

अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने जानकारी दी कि अजमेर की पंचायतों, संस्थाओं की तरफ से अजमेर की सभी दिशाओं में चेटीचंड उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें चाहे पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण, चेटीचंड की धूम चारों दिशाओं गूंजेगी। सिन्ध की पुरानी पारंम्परिक छेज को हर आयोजन में बढ़ावा भी दिया जाएगा, जिसके लिए विशेष रूप से डांडिया बनवाए गए हैं। सिन्ध की वेश भूषा, भोजन, गीत, खेलकूद को बढावा देने वाले कार्यक्रमों को भी जोड़ा गया है। कार्यक्रमों का शुभारंभ सिन्धी में हनुमान चालीसा पाठ, समापन पर पल्लव, प्रार्थना, आरती व सामूहिक दीपदान से किया जायेगा।

कॉलोनियों में किया जाएगा पांच प्रतिभाओं का सम्मान

महामन्त्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा शहर की प्रत्येक कॉलानी में 5 प्रतिभा सम्मान दिये जायेंगे, जिसमे दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान 60 वर्ष से अधिक़ सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े पुरूष, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिला, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़े युवा, भाउ हरिसुन्दर सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालक, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालिका को प्रदान किये जाएंगे। समाज के बन्धुओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने बताया कि सिन्धी भाषा व बोली की युवा पीढ़ी को जानकारी देने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के पावन चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 13 मार्च से 25 मार्च 2026 तक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं द्वारा बहिराणा साहिब, छेज, झूलण, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक संध्या, महाआरती एवं भंडारे आयोजित किए जाएंगे।

13 मार्च शुक्रवार सायं 5 बजे संस्था स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा विषाल झूलेलाल प्रतिमा पर धर्मध्वजा पूजन, संतों के आशीर्वाद, छेज एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सेवादार भाई फतनदास एवं नन्द किशोर सखवानी तथा संयोजक राजेश खटवाणी व राहुल ठारवाणी रहेंगे।

14 मार्च शनिवार प्रात 11 बजे सिन्धी समाज महासमिति, सिन्धु इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान तथा अमरापुर सेवा घर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित होगा। संयोजक गिरधर तेजवाणी रहेंगे।

सायं 7 बजे  पूज्य सिंधी पंचायत, धोलाभाटा पारां द्वारा “हिक शाम झूलण जे नाले” कार्यक्रम गंगेश्वर महादेव मंदिर, धोलाभाटा में आयोजित होगा। अध्यक्ष आसनदास पारवाणी, प्रकाश कुमार हासाणी एवं नरेश मोटवाणी रहेंगे।

सांय 7.30 बजे सिन्धु समिति, रामगंज पारां द्वारा गुरुद्वारा के सामने पूज्य बहिराणा साहिब एवं छेज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संयोजक रमेश दरयाणी एवं गोविन्द रिजवाणी रहेंगे।

15 मार्च रविवार सायं 5 बजे सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नाका मदार पारां द्वारा सामुदायिक भवन, नाका मदार में बहिराणा साहिब, छेज एवं भंडारे का आयोजन होगा। संयोजक कमल शहानी, राजू दादलाणी तथा अध्यक्ष गोविन्द छतवाणी रहेंगे।

16 मार्च सोमवार सायं 7 बजे झूलेलाल सेवा समिति, मदार द्वारा झूलेलाल मंदिर में झूलण जी मौज एवं बहिराणा साहिब कार्यक्रम आयोजित होगा। संयोजक सुश्री पुष्पा साधवाणी, गंगाराम लिलानी, किषोर बदलानी, विनोद बदलानी, विनोद आसनानी, सुनील नानकवानी रहेंगें।

सायं 7.30 बजे दुःख भंजन हालाणी दरबार एवं द स्मार्ट अजमेरियन द्वारा श्रीदरबार साहिब हालाणी, श्रीनगर रोड पर बहिराणा साहिब एवं छेज कार्यक्रम होगा। संयोजक सोना धनवाणी, मीना बच्चाणी एवं लाल बच्चाणी रहेंगे।

17 मार्च मंगलवार सायं 4 बजे भारतीय सिंधु सभा, अजय नगर इकाई एवं अजय नगर सिंधी समाज द्वारा महारानी लाड़ीबाई मातृशक्ति जुलूस निकाला जाएगा। संयोजक सुनीता लखाणी, जया गुल छत्ताणी व षांता पुरसवाणी रहेंगे।

सायं 6 बजे जीवनदीप कॉलोनी विकास समिति, वैशाली नगर में कॉलोनी गार्डन में माता की चौकी एवं बहिराणा साहिब का आयोजन किया जाएगा। संयोजक हरीश होतचंदानी वं सचिव एम.टी. वाधवानी रहेंगे।

18 मार्च बुधवार सायं 6 बजे सिन्धु विकास समिति, चन्द्रवरदायी नगर द्वारा सामुदायिक भवन सी-ब्लॉक में “हिक शाम सिंधियत जे नाले” सांस्कृतिक जलसे का आयोजन होगा। संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी, अध्यक्ष चन्दर नावाणी एवं महासचिव रमेश एच. लालवाणी रहेंगे। पूज्य सिन्धी पंचायत पंचषील नगर द्वारा सिन्धू भवन पर सिन्धी लाडा व गीत कार्यक्रम के संयोजक रेषमा भगताणी, भक्ति आहूजा, रेषमा मोटवाण्ी, रितू मेंघाणी रहेगीं।

शाम 7 बजे अजय नगर सिंधी समाज द्वारा ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलटॉप में “सुहिणी शाम झूलण जे नाले” कार्यक्रम आयोजित होगा। संयोजक के. टी. वाधवानी, अध्यक्ष शंकर सबनाणी एवं सचिव चन्द्र भगत रहेंगे।

19 मार्च गुरूवार प्रात 9.15 बजे पूज्य सिंधी पंचायत, पंचशील द्वारा सिंधु भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। संयोजक गोपाल लख्यानी, कान्ता मोतीयानी, किशन थदानी एवं वर्षा मूलानी रहेंगे।

प्रात 10 बजे हरिसुन्दर बालिका, संत कंवरराम, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में फैंसी ड्रेस, निबंध प्रतियोगिता, चटाभेटी, छेज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संयोजक रुक्मणी वतवाणी एवं पुरुषोत्तम तेजवाणी रहेंगे।

प्रात 11 बजे डी.आर.एम. ऑफीस कर्मचारियों द्वारा झूलण जी मौज ऐं छेज, शिव मन्दिर, डीआरएम ऑफिस, अजमेर, संयोजक: कमल मोतियाणी अशोक तोलाणी, मोहन चेलाणी, लक्ष्मी आनन्द रहेंगे।

सांय 7 बजे वैशाली सिंधी सेवा समिति द्वारा पं. दीनदयाल उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस एवं बहिराणा साहिब आयोजित होगा। संयोजक जयप्रकाश मंघाणी, अध्यक्ष जी.डी. वृंदाणी एवं महासचिव प्रकाश जेठरा रहेंगे।

सायं 7 बजे नवयुवक सेवा मंडल, आशागंज द्वारा पूज्य उदेरोलाल मंदिर में बहिराणा साहिब एवं छेज कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष एवं संयोजक वीरूमल ज्ञानचंदाणी तथा उपाध्यक्ष अजीत पमनाणी रहेंगे।

सांय 7 बजे से पूज्य सिन्धी पंचायत पंचषील द्वारा सिन्धू भवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व आम भण्डारा संयोजक महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, मोहन चेलाणी, अंजली हरवाणी, आषा केसवाणी, मनोज मेघाणी होगें।

20 मार्च शुक्रवार प्रात 5 बजे पूज्य सिंधी पंचायत, पंचशील द्वारा सीएसएम मॉल से सिंधु भवन तक व नवयुवक सेवा मंडल, आशागंज द्वारा प्रभात फेरी, छेज एवं झांकियां निकाली जाएंगी।

प्रात 7 बजे  पल्लव, प्रार्थना, प्रसाद वितरण अम्बे विहार कॉलोनी, बी के कॉल नगर, संयोजक  भगवान कलवाणी, प्रातः 9 बजे झूलेलाल सेवा मंडली, प्रेम प्रकाश मार्ग द्वारा झूलेलाल मंदिर, वैशाली नगर में हवन, मुंडन एवं टिप्पणो विमोचन, प्रातः 10 बजे आदर्श सिंधी पंचायत, सिन्धु विकास समिति, चन्द्रवरदायी नगर द्वारा, पूज्य सिंधी पंचायत, शास्त्री नगर द्वारा झूलण जी मौज, छेज एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

20 मार्च को चेटीचण्ड के अवसर पर पखवाडे से जुडी संस्थायें जुलूस मार्ग पर झांकियों व छेज् टोलियों का भव्य स्वागत सत्कार व प्रसाद वितरण करेगीं।

21 मार्च शनिवार सायं 6 बजे सिंधी लेडीज क्लब द्वारा जवाहर रंगमंच में “सिंधु संगम ससी-पुन्नू” लोक प्रेम कथा का मंचन किया जाएगा। अध्यक्ष दिशा किशनानी रहेंगी।

22 मार्च रविवार सायं 5 बजे भारतीय सिंधु सभा, अजमेर द्वारा हेमू कालाणी की 103वीं जयंती पूर्व संध्या पर सिंधुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान कार्यक्रम मे कैलाष लखवाणी संयोजक रहेेगें।

सायं 6 बजे आदर्श सिंधी पंचायत द्वारा प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं टिप्पणा विमोचन होगा।

23 मार्च सोमवार सुबह 8.30 बजे हेमू कालाणी 103वीं जयंती पर डिग्गी चौक स्थित हेमू कालाणी चौक पर श्रद्धासुमन एवं देशभक्ति गीतों का आयोजन में संयोजक नरेन्द्र सोनी व मोहन कोटवाणी होगें

सायं 5 बजे सिन्धी समाज महासमिति, सिंधी लेडीज क्लब एवं सांई बाबा मंदिर ट्रस्ट, श्री अमरापुर सेवा घर द्वारा अजय नगर स्थित सांई बाबा मंदिर, में टैलेंट शो, लाडा गीत, ताम चेटाभेटी एवं सिंधु संस्कृति मेले का आयोजन होगा।

24 मार्च मंगलवार सायं 6 बजे सर्वेश्वर महाकाल मंदिर, आजाद नगर (रातीडांग) में सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।

सायं 6.30 बजे भगत चंद्र प्रकाश रूपानी द्वारा स्व. कन्हैयालाल जी की पुण्य स्मृति में सांई बाबा मंदिर कमेटी हॉल में बहिराणा साहिब एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।

25 मार्च बुधवार सुबह 11 बजे संस्था आदर्श सिन्धी पंचायत द्वारा छठी उत्सव-मातृ शक्ति द्वारा सिन्धी नाश्ता व्यंजन प्रोग्राम, प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर, संयोजक सुमन भम्भानी, भावना आसनानी, अध्यक्ष गुरूबक्ष मीराणी, महासचिव लाल नाथानी, कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश अभिचंदानी, सचिव महेश ईसराणी रहेंगें।

छठी के अवसर पर सायं 6 बजे इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर, चांद बावड़ी द्वारा छठी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। संयोजक गोविन्द पारवाणी एवं अध्यक्ष राम बालवाणी, संस्था झूलेलाल सेवा मण्डली, वैषाली नगर पारां, छठी उत्सव-2026, झूलेलाल मंदिर,प्रेम प्रकाष मार्ग, संयोजक खुशीराम इसराणी, अध्यक्ष प्रकाश जेठरा व ऑल इण्डिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलस्टि वेल्फेयर एसोसिएषन की ओर से 5 बी षिवषंकर कॉलोनी भगवान गंज पर माता व लाल सांई के भजन वाह रे झूलण वाह कार्यक्रम रहेगा। संयोजक दीपिका मनोहर सदारंगाणी रहेगीं।

प्रेस वार्ता में प्रकाश जेठरा, जी.डी. वरिन्दाणी, जगदीश अभिचंदाणी, लाला नथाणी, हरी चंदनाणी, दिशा प्रकाश किशनानी, कुसुम आर्य, आसनदास पारवाणी, अजित पमनाणी, नरेन्द्र बसराणी, कमल शाहणी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ