महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति रहे सचेत : आभा गांधी
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन के तत्वावधान में बजरंगगढ़ सर्किल स्थित जयपुर जंगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता चौधरी के निर्देशानुसार महिलाओं को उनके अधिकारों एवं क्षमताओं के बारे में बताने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने कहा कि हर महिला को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए । अपने आप को अबला नहीं समझे बल्कि समानता का सम्मान अर्जित करे । इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओं की त्वरित सहायता के लिए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन न 14490 की जानकारी भी दी गई । शारदा विजयवर्गीय ने भी अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर मंजू विजय, कामिनी, रजनी, प्रीति, पूनम, रुचि, सिंपल, अंकिता, सिम्मार, सुनीता, कीर्ति सहित महिलाएं उपस्थित थी ।

0 टिप्पणियाँ