चेटीचंड शोभायात्रा के व्यवस्थित संचालन के लिए जनरल मीटिंग आज
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी समाज के आराध्य देव श्री झूलेलाल साहिब के अवतरण दिवस चेटीचंड उत्सव पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के व्यवस्थित संचालन हेतु जनरल मीटिंग आज देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम में शाम 7:30 बजे रखी गई है।
यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी ने बताया कि 20 मार्च को धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक देश भक्ति से परिपूर्ण समाज को प्रेरणा देने वाली लगभग 50 जीवंत झांकियों की शोभायात्रा के अनुशासित व व्यवस्थित संचालन हेतु झूलेलाल धाम में जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया है इस मीटिंग में समाज की धार्मिक, व्यवसायिक, शैक्षणिक, संस्कृत व सामाजिक संस्थाओं के साथ पूज्य सिंधी पंचायत तथा झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक चर्चा करके निर्णय लिए जायेंगे।
महासचिव जयकिशन पारवानी के अनुसार जलूस के सफल संचालन हेतु कमेटीयों के गठन की घोषणा की जाएगी ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी, राजकुमार हरिरमानी, मनोज पमनानी आदि ने समाज बंधुओं से अधिकतम संख्या में आने का आव्हान किया है।

0 टिप्पणियाँ