धर्म और राष्ट्र के प्रति रहे समर्पित : मुरारी बापू
कुंदन नगर में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा तथा निकली वाहन यात्रा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजपूत छात्रावास परिसर में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में कुंदन नगर सहित कालू की ढाणी एवं पलटन बाजार कि समाज से जुड़े पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि के संत शिरोमणिगनहेड़ा के मुरारी बापू एवं हरिद्वार के संत राम प्यारे दास ने वहां उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित किया।
इससे पूर्व कुंदन नगर में भारी संख्या में महिलाओं में केसरिया वस्त्र पहने कलश यात्रा निकाली पूरी कुंदन नगर से गुजरी इस कलश यात्रा का पुष्प वर्षा का स्थानीय निवासियों ने स्वागत और अभिनंदन किया। महिलाओं ने अपने सर पर कलश रखकर इस आयोजन को भव्यता प्रदान की।
समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर रमेश क्षेत्रपाल शशि प्रकाश इंदौरिया ने की। कार्यक्रम में नीना शर्मा सुमेर सिंह शेखावत, महावीर सिंह गौड़, नरपत सिंह शेखावत, मोहन सिंह राठौर, भैरु सिंह, गुलाब सिंह राठौड़ , रणजीत सिंह राठौड़, बसंत विजयवर्गीय, अनिल सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कालू की ढाणी से आई नन्ही बच्चियों गणेश वंदना के साथ किया इसके उपरांत सुप्रसिद्ध भजन गायक सतीश विजयवर्गीय ने राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा गीत सुना कर समारोह में जोश फूंक दिया।
इस अवसर पर शशि प्रकाश इंदौरिया एवं अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किया



0 टिप्पणियाँ