लायंस के माध्यम से सेवा के हाथ ज्यादा हो : भंडारी
संभागीय अधिवेशन अनुभूति का आगाज
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग एक का संभागीय अधिवेशन अनुभूति 2026 संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब अजमेर के तत्वावधान में रविवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अम्बेडकर सभागार में हुआ।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन नरेंद्र भंडारी ने लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रेसिडेंट के मिशन 1.5 को साकार करते हुए लायंस के माध्यम से सेवा के ज्यादा से ज्यादा हाथ बढ़ाएं । साथ ही मेंटल हेल्थ पर ज्यादा कार्य करने पर जोर दिया ।
विशिष्ट अतिथि उपप्रांतपाल लायन निशांत जैन ने कहा कि प्रांत के संभाग एक के सभी कलब्स एक से बढ़ कर एक कार्य कर प्रांत का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम की शुरुआत मेलविन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया । ध्वज वंदना लायन सरोज तापड़िया ने की । मंच संचालन लायन दिनेश लाहोटी ने किया । स्वागत नृत्य रिहांशी गर्ग ने किया । संयोजक लायन रमेश तापड़िया ने बताया कि अधिवेशन में संभाग के सभी क्लब्स एवं उनके पदाधिकारियों ने भाग लिया । इस अवसर पर सभी क्लब्स के फोटो प्रदर्शनी एवं बैनर प्रजेंटेशन भी हुआ । श्रेष्ठ प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया । अधिकाधिक सदस्य संख्या में भाग लेने वाले क्लब्स को भी पुरस्कृत किया गया । इस दौरान वर्ष भर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लब एवं सदस्यों को अवॉर्ड प्रदान किए गए । क्षेत्र प्रथम की क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन शैलेश बंसल के नेतृत्व में लायंस क्लब शौर्य, अजमेर, सिटी ने संभागीय अध्यक्ष को बैनर प्रजेंट किया । क्षेत्र द्वितीय के लायन रूपेश राठी ने लायंस क्लब अजमेर आस्था, प्रीमियम, किशनगढ़ क्लासिक ने बैनर प्रस्तुत किया । क्षेत्र तृतीय के लायन चंद्रप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में लायंस क्लब वेस्ट, पृथ्वीराज, उमंग ने बैनर प्रस्तुतीकरण किया । निवर्तमान प्रांतपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री ने संस्कारित जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए सभी से संस्कार निर्माण पर कार्य करने पर जोर दिया । मुख्य अतिथि का परिचय पूर्व प्रांतपाल लायन सुधीर सोगानी ने दिया । इस अवसर पर लायन आर पी शर्मा , लायन प्रदीप बंसल, लायन सतीश भटनागर द्वारा संपादित स्मारिका अनुभूति का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, लायन दिलीप तोषनीवाल, लायन सतीश बंसल, प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन, लायन अंशु बंसल, लायन शिखा सोगानी, लायन जितेंद्र मित्तल, लायन कविता मिंडा, लायन एस एन न्याति, लायन ओ पी माहेश्वरी, लायन आभा गांधी, लायन मुकेश कर्णावत, लायन अनिल आसनानी, लायन सुनील शर्मा, लायन अशोक शर्मा, लायन रीना श्रीवास्तव, लायन अमित अग्रवाल, लायन अजीत बोगावत, लायन लायन मनीष शर्मा, लायन ओ एस माथुर, लायन कृष्णा गर्ग, रमेश अग्रवाल, महेंद्र गर्ग, आनंदप्रकाश, अमित अग्रवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ