ग्राम उत्थान शिविर-2026 : सिंचाई सुविधा के लिए हरिराम को मिली पाइपलाइन के लिए 18 हजार की स्वीकृत
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। छछुन्दरा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में जल बचत और सिंचाई सुविधाओं पर जोर दिया गया। शिविर में छछुन्दरा निवासी हरिराम ने सिंचाई में हो रहे पानी की बर्बादी को रोकने के लिए मदद मांगी।
शिविर प्रभारी ने बताया कि हरिराम पुत्र रामकरण गुर्जर शिविर में उपस्थित हुए। कृषि विभाग द्वारा उन्हें पाइपलाइन योजना की जानकारी दी गई और खेत में पाइपलाइन क्रय कर भौतिक सत्यापन करवाने पर 18 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
उन्होंने बताया कि खेत में पाइपलाइन होने से पानी व्यर्थ नहीं बहेगा और समय एवं मेहनत की भी बचत होगी। लाभार्थी ने त्वरित समाधान के लिए उपखंड प्रशासन की सराहना की।

0 टिप्पणियाँ