ग्राम उत्थान शिविर-2026 : मिट्टी की जांच कर नंदराम को सौंपा गया मृदा स्वास्थ्य कार्ड
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। बांदनवाड़ा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में बांदनवाड़ा निवासी नंदराम ने खेती में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किया।
शिविर प्रभारी ने बताया कि नंदराम पुत्र जीवराज जाट ने शिविर में गुहार लगाई कि मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी के अभाव में फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी का नमूना लिया और जांच प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने से अब किसान संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर सकेंगे। योजना का लाभ पाकर किसान ने राज्य सरकार का आभार जताया।

0 टिप्पणियाँ