Ticker

6/recent/ticker-posts

मनुष्य के चरित्र निर्माण में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका : आर्य

मनुष्य के चरित्र निर्माण में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका : आर्य

मनुष्य के चरित्र निर्माण में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका : आर्य 

हिमालय वुड बैज की तरह अरावली वुड बैज की शुरुआत करना बेहद जरुरी : आर्य

स्काउटिंग के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिविर का निरीक्षण किया।

अजमेर  (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मंडल प्रशिक्षण केन्द्र पुष्कर घाटी अजमेर में चल रहे सात दिवसीय हिमालय वुड बेज स्काउट, गाइड, बुलबुल और रेंजर शिविर तीसरे दिवस स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट निरंजन आर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिविर का निरीक्षण कर संभागियों से रूबरू हुए। इस अवसर पर संभागियों द्वारा निरंजन आर्य का गार्ड ऑफ ऑनर, स्वागत गीत और सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोददत्त जोशी ने राजस्थानी परम्परा में साफा व राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लौढा ने स्कार्फ पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जोशी ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही स्काउटरों और गाइडरों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान आर्य ने संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे बेहतरीन तरीके से करें। स्काउटिंग के माध्यम से समाज में एक अलग पहचान होनी चाहिये। हमें हमेशा सेवा कार्य के लिए तत्पर रहना चाहिए। हम सबका यह कर्तव्य है कि हम सब स्काउटिंग के इस आंदोलन को पूर्ण लग्न, मेहनत और अनुशासन से सफल बनाकर समाज में एक अलग पहचान बनाएं। 

इस अवसर पर स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट निरंजन आर्य ने मॉडल टेंट, फायर बैस एवं संभागियों के द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के गेजेट्स और प्रोजेक्टों का निरीक्षण कर शिविर संचालक टीम और संभागियों की हौसला अफ़ज़ाई की गई। 

सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी नेे बताया कि मंडल प्रशिक्षण केन्द्र पुष्कर घाटी में आयोजित हो रहे हिमालय बुड बेज शिविर में राजस्थान के 125 संभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं शिविर संचालक एलटी स्काउट रघुवीरसिंह राठौड़, एलटी स्काउट शैलेष पलोड़ के निर्देशन में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा संभागियों को हिमालय वुड बेज शिविर से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। 

कार्यक्रम का मंच संचालन लीड ट्रेनर स्काउट रघुवीरसिंह राठौड़ द्वारा किया गया। और राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लौढा,

राज्य संगठन आयुक्त वेस्टन रेलवे आजम शेख, सह संचालक एलटी स्काउट राकेश कुमार टॉक, एलटी स्काउट बलराज सिंह, एएलटी स्काउट राजमल जैन, सी ओ डॉ ओम कुमारी चौहान सीओ गाइड नीशु कंवर, सीओ स्काउट अजमेर नरेन्द्र खोरवाल, सीओ स्काउट सवाईसिंह, सीओ स्काउट डॉ दीपेश शर्मा, शिविर में ब्रजरानी माथुर, जगदीश लाल गुर्जर, रोशन खान, भँवर लाल हर्षवाल, याद राम, अंजना शर्मा एल टी,मदन लाल रूनीवाल, शिविर संचालन में सहयोग प्रदान कर रहें है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ