डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना
जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत जारूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार 6 फरवरी को हरिभाउ उपाध्याय नगर स्थित आरसेटी स्वरोजगार संस्थान में होगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक धर्मन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के अन्तर्गत प्रदेश में उद्यमों की सरल स्थापना एवं राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्तियों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय संस्थानों के माध्यम से ब्याज अनुदान एवं मार्जिन मनी युक्त ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 की जानकारी देने एवं मौके पर ही योजनान्तर्गत ऋण आवेदन पत्र तैयार कराने हेतु शुक्रवार 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे से बडौदा स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हरिभाउ उपाध्याय नगर में एक दिवसीय जागरूक्ता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार कार्य हेतु राष्ट्रीयकृत वाणिज्यिक बैंक, निजी क्षेत्र के अधिकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आदि से ऋण प्राप्त किया जा सकता है। योजना के तहत परियोजना लागत की 25 प्रतिशत अथवा 25 लाख रूपये जो भी कम हो मार्जिन मनी अनुदान राशि तथा 25 लाख रूपये तक के ऋण पर 9 प्रतिशत, 25 लाख रूपये से 5 करोड़ तक के ऋण पर 7 प्रतिशत एवं 5 करोड़ से 10 करोड़ तक के ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान देय होगा ।

0 टिप्पणियाँ