Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागीय अधिवेशन में सेवा और संस्कार के कार्यों का हुआ बहुमान

संभागीय अधिवेशन में सेवा और संस्कार के कार्यों का हुआ बहुमान

संभागीय अधिवेशन में सेवा और संस्कार के कार्यों का हुआ बहुमान 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के अम्बेडकर सभागार में सम्भागीय अध्यक्ष हरीश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लॉयन नरेन्द्र भण्डारी ने लॉयन्स इन्टरनेशनल के अध्यक्ष फेब्रिसियो ओलिवेरा (2024-25) की और से क्वेस्ट कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लॉयन्स प्रान्त 3233 ई 2 का एवं गवर्नर श्याम सुन्दर मंत्री को प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया ।  साथ ही लॉयन्स इन्टरनेशनल की लॉयन्स क्वेस्ट एचिवमेन्ट पिन लगाकर अभिनंदन किया । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि  लॉयन्स क्वेस्ट छात्र - छात्राओं को नैतिक शिक्षा देने का अनूठा कार्यक्रम है और वर्ष 2024-25 में 5 टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित कर 153 टीचर को प्रशिक्षित करना और उनके माध्यम से 6000 छात्रों को नैतिक शिक्षा देना इस प्रान्त 3233 ई2 के लिए गौरव की बात है । लॉयन श्याम सुन्दर मंत्री ने इसका श्रेय प्रान्तीय टीम, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लॉयन अंजली नेनावटी एवं उनकी टीम अंशु बंसल अजमेर, सुदीप दास मंदसौर, रितु भटनागर उदयपुर, निधि गुप्ता कोटा एवं टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित करने वाले क्लब भीलवाड़ा, मन्दसौर स्टार, अजमेर शौर्य, उदयपुर हिरणमगरी-निलांजना-युवाशक्ति और कोटा टेक्नो को दिया । अवार्ड प्राप्त करने से पहले मंत्री ने क्वेस्ट टीम के उपस्थित सदस्यों में पीडीजी सुधीर सोगानी, उप प्रांतपाल निशांत जैन, मल्टीपल कौंसिल के संस्कार निर्माण के सभापति श्याम सुन्दर मंत्री ने संस्कार सप्ताह एवं संस्कार दिवस मनाने के लिए क्लबों को सम्मानित किया । मंत्री ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति और संस्कार निर्माण विषय पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि मातृशक्ति इस कार्य को बहुत अच्छे से कर सकती है उन्होंने बताया कि पिछले सत्र को हमने संस्कार वर्ष के रूप में मनाया और उसको सफल बनाने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा । माताओं बहनों को *बेटी को समय पर परणाओ और बहु को ससुराल में पढ़ाओ* की सीख दी और जाग्रति लाने का अनुरोध किया । कार्यक्रम में पीडीजी ओंकारलाल दवे, सतीश बंसल, कार्यक्रम संयोजक रमेश तापड़िया, क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेश बंसल, रूपेश राठी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी संभाग के सभी क्लबों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ