राजकीय विद्यालय सराधना के 400 विद्यार्थियों को वस्त्र बांटे
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल द्वारा प्रांत के सभी क्लब्स को दिए गए प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आओ खुशियां बाटे के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से ग्राम सराधना की महात्मा गांधी विद्यालय के तीन सो विद्यार्थियों के लिए एवं ग्राम सराधना की संस्कृत विद्यालय के सो विद्यार्थियों के लिए स्वेटर एवं नए वस्त्र की सेवा विद्यालय के अध्यापक सुनील कुमार एवं प्रधानाचार्य ममता गुर्जर को प्रदान की गई। जिसमें ग्राम के प्रबुद्धजनों, अभिभावकों के मध्य बच्चो को वितरण कराई जाएगी।
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में दी गई सेवा के अवसर पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक लायन नरेंद्र भंडारी, प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग उप प्रांतपाल लायन निशांत जैन, संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रूपेश राठी, क्लब सचिव लायन दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन राकेश गुप्ता, संभाग के अन्य क्लब्स के पदाधिकारी, लायन सदस्य आदि मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ