Ticker

6/recent/ticker-posts

विराट हिंदू सम्मेलन 8 को, भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा का होगा आयोजन

विराट हिंदू सम्मेलन 8 को, भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा का होगा आयोजन

विराट हिंदू सम्मेलन 8 को, भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा का होगा आयोजन


विराट हिन्दू सम्मेलन, सीताराम मन्दिर उद्यान में 8 फरवरी रविवार को, भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा का होगा आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सीताराम मन्दिर उद्यान, डायनासिटी के पीछे, कोटड़ा में  हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए गुरुवार को समिति द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, दो दिवसीय कार्यक्रम की श्रंखला में प्रथम दिवस 7 फ़रवरी को शाम 5:00 बजे मंगलम चौराहा से एक वाहन रैली निकाली जाएगी, 8 फरवरी प्रातः 9 बजे शोभा यात्रा कल्पतरु उद्यान से, तत्पश्यात प्रातः 11 बजे उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा। और दोपहर 12.30 बजे से 3.00 बजे तक भोजन प्रसादी रहेगी।

सम्मेलन में हमे धर्म गुरुओं व ओजस्वी वक्ताओं से धर्म लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा, संतो के आशीर्वाद व सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति द्वारा इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या मे सम्मलित होकर धर्म लाभ उठाने का आग्रह  किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ