200 जरूरतमंदों को कपड़े एवं चरण पादुकाएं वितरित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा आज जयपुर रोड पर बसी झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे करीब 200 निर्धन रहवासियों को उनकी जरूरत के हिसाब से पहनने के लिए परिधान प्रदान किए गए ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम आओ खुशियां बांटे के तहत कच्ची बस्ती में जरूरतमंद बच्चों, महिलाओ, युवाओं और बुजुर्गों को कपड़े एवं जूते वितरित किए गए ।
इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष लायन अशोक शर्मा, क्लब सचिव लायन सूरज प्रकाश गुप्ता, प्रधान लायन विनोद गुप्ता, लायन आर पी गुप्ता, लायन भरत खंडेलवाल, लायन कमल शर्मा, लायन अनिल उपाध्याय, लायन नीता गुप्ता, लायन सतीश गुप्ता व अन्य का सहयोग रहा ।
साथ ही बच्चों को 100 बिस्किट के पैकेट्स प्रदान किए गए । बच्चों के चेहरे की मुस्कराहट देखने लायक थी । बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया एवं उनके अभिभावकों को समझाइश की गई ।

0 टिप्पणियाँ