Ticker

6/recent/ticker-posts

आईएफडब्ल्यूजे ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार,

आईएफडब्ल्यूजे ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार,

आईएफडब्ल्यूजे ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार, गैर-अधिसूचित पत्रकारों के लिए मेडिकल डायरी की मांग भी उठी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस अवसर पर  इंडियन फेडरेशन का वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ तथा महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत  ने अजमेर जिला अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा सहित मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

चर्चा के दौरान आनंद कुमार शर्मा ने अजमेर के पत्रकारों की ओर से मांग रखी कि शहर में पत्रकारों को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित फाइल वर्तमान में जयपुर में लंबित है। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैठक में गैर-अधिसूचित पत्रकारों के लिए मेडिकल डायरी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय में विस्तृत प्रस्ताव लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भी मीडिया से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव और समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बजट में पत्रकारों के हित में की गई घोषणाओं के लिए प्रदेशभर के पत्रकारों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अजमेर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा, सुशील पाल और आशीष व्यास ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ