विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026
शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित
प्रतिदिन की गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने दिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार को वीसी के माध्यम से विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत प्रतिदिन होने वाली गतिविधयों एवं शिविरों के विभिन्न बिन्दुओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 से सम्बन्धित गतिविधियां प्रत्येक स्तर पर आयोजित की जानी चाहिए। गतिविधि से सम्बन्धित फोटो एवं विडियो एसएसओ आईडी के माध्यम से उसी दिन अपलोड किया जाना सुनिश्चित करावें। स्वयं सहायता समूहों के खाते खुलवाने, सीमाज्ञान के प्रकरण, पत्थरगढ़ी, शुद्धिकरण एवं आपसी सहमति से विभाजन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाए। शहरी क्षेत्रों में लगने वाले शिविरों के लिए आवश्यक तैयारी करके रखे।
उन्होंने कहा कि सेवा के रंग, राष्ट्र के संग के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय प्रतीकों से सम्बन्धित रंगोलियों का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए। इनके फोटो भी पोर्टल पर अपलोड होने चाहिए। शिविरों में विभागीय कार्यों की प्रगति बढ़ाए। आगामी गतिविधियों की कार्य योजना बनाकर काम करें।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने नोडल अधिकारियों एवं समस्त विभागीय अधिकारियों को अभियान को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा शिविरों में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की गति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा करें तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करें।
उन्होंने अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों की पोर्टल पर नियमित एवं दैनिक अपलोडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन विभागों द्वारा अभी तक गतिविधियां अपलोड नहीं की गई हैं, वे लंबित गतिविधियों को शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही प्रतिदिन आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी उसी दिन पोर्टल पर दर्ज की जाए।
जिला कलक्टर ने कम प्रगति वाले विभागों को आगामी तीन दिवस में अपेक्षित सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सेवा शिविरों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए संबंधित नोडल अधिकारी नियमित रूप से शिविर स्थलों का निरीक्षण करें और आमजन को मिल रही सेवाओं एवं योजनाओं के लाभ की जानकारी लेकर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के पास अभियान की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को अधिक संख्या में पोर्टल पर अपलोड करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। इन विभागों को अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, लोक सेवाओं की सहायक निदेशक डॉ. नेहा राजपूत, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल एवं वन्दना खोरवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ