Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 : आरक्षण के लिए लॉटरी हुई सम्पन्न

पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 : आरक्षण के लिए लॉटरी हुई सम्पन्न

पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 : आरक्षण के लिए लॉटरी हुई सम्पन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधानों के आगामी आम चुनाव में आरक्षण के लिए लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए वार्डों का निर्धारण की लॉटरी बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु की अध्यक्षता में जवाहर रंगमंच में निकाली गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इसमें प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति पीसांगन, श्रीनगर, अरांई, सिलोरा, केकड़ी, सावर, सरवाड़, भिनाय, अजमेर ग्रामीण, बड़ल्या के सदस्यों के आगामी आम चुनाव के आरक्षण के लिए लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (सामान्य एवं महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग (सामान्य एवं महिला) तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए पदों तथा वार्डों का निर्धारण किया गया।

राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विभिन्न स्थलों की जनसंख्या तथा वर्ग के आधार पर लॉटरी निकाली गई। विद्यार्थी देवान्शी पंवार एवं आराध्या दौसाया ने वार्डों की पर्चियां बॉक्स से निकाली। आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। सपूर्ण प्रक्रिया को एलईडी के माध्यम से दिखाया गया।

इस अवसर पर लोक सेवाओं की सहायक निदेशक डॉ. नेहा राजपूत, प्रशिक्षु आईएएस अर्णव आनन्द गुप्ता, कोषाधिकारी भागीरथ सिंह, जिला विधि परामर्शी रामेश्वर, संस्थापन अधिकारी सतीश सैनी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ