Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश

अजमेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन कैलाश चंद शर्मा ने समस्त विभागों के अधिकारियों राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
     
उन्होंने बताया कि संभागीय आयुक्त द्वारा पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के लम्बित रहने तथा धीमी गति से निस्तारण किए जाने को काफी गम्भीरता से लिया है तथा समस्त प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि प्रति सप्ताह की गई कार्यवाही से कलेक्ट्रेट कार्यालय को अवगत कराया जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ