Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर और मदार यार्ड के बीच ऑटामैटिक सिग्नलिंग का शुभारंभ

अजमेर मदार के बीच एक के बाद एक 3 ट्रेनों का संचालन हो सकेगा
अजमेर। बुधवार 18 मार्च को अजमेर और मदार यार्ड के बीच ऑटामैटिक सिग्नलिंग का शुभारंभ मदार में मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य मंगल और संजीव कुमार तथा मंडल के अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
  
अजमेर और मदार यार्ड के बीच ऑटामैटिक सिग्नलिंग स्थापित हो जाने से अब अजमेर मदार के बीच एक के बाद एक 3 ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। पहले एक ट्रेन के मदार पहूंचने पर दूसरी ट्रेन को रवाना किया जाता था लेकिन अब एक गाड़ी के पहले स्टार्टर पॉइंट तक पहूंचने के बाद ही दूसरी गाड़ी और उसके दुसरे स्टार्टर तक पहूंचने पर तीसरी गाड़ी का संचालन किया जा सकेगा जिससे अजमेर मदार के बीच गाड़ियों के मदार और अजमेर स्टेशन पर गाड़ियों को रोके जाने वाले समय की बचत होगी। इस प्रणाली में अजमेर–मदार खंड को 3 ऑटो सेक्शन में बाटा गया है। इसमें एक विडियो डिस्प्ले यूनिट मदार स्टेशन पर लगायी गयी है। पुराने टी एल बी आई ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट की जगह यु ऍफ़ एस बी आई ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट लगाये गए है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ