Ticker

6/recent/ticker-posts

बाहर से आने वाले मेहमानों को घरों में ही रखें, जिला कलेक्टर की अपील

अजमेर। जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने आमजन से अपील की कि आगामी चेटीचण्ड पर्व पर बाहर से आने वाले मेहमानों को वे अपने -अपने घरों में ही होम आईसोलेशन में ही रखे। उन्हें भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों एवं बाजारों में घूमने से रोकें।
     
उन्होंने कहा कि आने वाले मेहमान यदि अजमेर के लिए रवाना नहीं हुए हो तो उन्हें यहां आने के लिए रोके। जो मेहमान जिले के बाहर से मुम्बई या अन्य स्थानों अथवा विदेश से आ रहे हैं उनकी स्क्रीनिंग भी अनिवार्य रूप से करायी जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ