Ticker

6/recent/ticker-posts

भिनाय क्षेत्र में नहीं खेली गयी एडा प्रथा, उप वन संरक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण

अजमेर। जिले में एडा प्रथा पर रोक लगाये जाने के पश्चात कहीं भी यह प्रथा नहीें हुई है। सोमवार को भिनाय क्षेत्र में ऎडा प्रथा खेलने की सूचना भी गलत साबित हुई।
     
उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह भिनाय क्षेत्र के नसीराबाद रेंज के नाके के रातामोर, जीपिया के जंगलों में वन्य जीवों के शिकार की ऎडा प्रथा खेलने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वे स्वयं पूरी टीम के साथ भिनाय क्षेत्र में पहुंची। जहां ऎडा प्रथा खेलने जैसी कोई घटना नही पायी गयी। संबंधित सरपंच भी टीम के साथ थे। टीम में सहायक वन संरक्षक लोकेश शर्मा, मालीराम प्रजापति क्षेत्रीय अजमेर एवं जितेन्द्र सिंह क्षेत्रीय नसीराबाद तथा गश्तीदल था।
     
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान नसीराबाद रेंज स्टाफ गश्त करता पाया गया एवं क्षेत्र में कही पर भी ऎडा खेलने के संकेत नहीं मिले। ग्राम पंचायत रातामोर के उप सरपंच रसीद ने बताया कि इस क्षेत्र में एडा नहीं खेला जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा इस प्रथा को छोड़ दिया गया है।
 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ