स्वास्थ्य व राष्ट्र हित को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लिया निर्णय
जोधपुर। सिन्धी समाज इष्ट देव झुलेलाल साहिब के चेटीचंड मेले के सभी आयोजन स्थगित किए गए है । सर्व सिंधी समाज जोधपुर, सिख समाज एवं पंजाबी समाज की और से गॉधी मैदान आगामी 25 मार्च से चेटीचंड के उपलक्ष्य में विभिन्न सभी आयोजन स्थगित किए गए हैं सोमवार को शहीद हेमूकालानी चौराहे के पास स्थित सिंधु भवन में सर्व सिंधी समाज के पदाधिकारियों की तथा शहर की विभिन्न पंचायतों संस्थाओं की मौजूदगी में सरकारी आदेशो की पालना करते हुए साथ ही स्वास्थ्य व राष्ट्र हित को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण यह निर्णय लिया गया है जिसमें विशाल भंडारा, शोभायात्रा, चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के सभी कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं। तथा विशाल मेले को संक्षिप्त करते हुए शहर के विभिन्न झूलेलाल मंदिरों में ध्वजारोहण के बाद सादगी पूर्ण पूजा अर्चना, हथ प्रसादी वितरण आयोजन होंगे । यह बैठक मुख्य संयोजक मुरली गंगवानी की देखरेख में आयोजित की गई ।
इसी बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पंचायत के पदाधिकारियों में से राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, नरेंद्र बुधवानी, गोपी भाई जनवाणी, खुशाल अयानी, मदन आईदासानी, अशोक मूलचंदानी, लख्मीचंद किशनानी, तेजू मनवानी, दौलत धमकानी, हरीश कारवानी, जेठानंद लालवानी, वासुदेव खैराजानी, चतुरदास शेरवानी, कैलाश थवानी, चंदू रामचंदानी, भरत पहलवानी, कमलेश लिमानी, प्रकाश बुलचंदानी, रवि जसबानी, जय कृपलानी, किशोर बालानी, मोहन खूबचंदानी, प्रेम झामनानी, कोमल सतवानी, बीना ठाकवानी आदि बैठक में उपस्थित थे ।
बैठक में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, रातानाडा, सरदारपुरा से निकाले जाने वाली संयुक्त शोभायात्रा को रद्द किया गया। इस अवसर पर सिंधी पंचायत प्रताप नगर, शक्ति नगर सिन्धी पंचायत, संत नामदेव ट्रस्ट, बागर चौक, सिन्धी पंचायत चांदपोल आदि के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया इस अवसर पर सिन्धी महिला संगठन ने भी अपने सुझाव रखे ।
0 टिप्पणियाँ