उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया
अजमेर। राज्य सरकार के आगामी 18 मार्च से चना व सरसों की उपज को न्यून्तम समर्थन मूल्य से खरीदने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे है। इसके लिए किसानों से अपील है कि वे अपने पटवार हल्का से फसलों की गिरदावरी दस्तावेज ले व ई मित्र सेवा केन्द्र पर जाकर अपने टोकन कटवाएं।
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को रबी विपणन वर्ष 2020-21 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया की गेंहू की खरीद संबंधी रजिस्ट्रेशन का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए राजफैड एवं एफसीआई अपनी पूर्ण तैयारी सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने बताया कि राजफैड के खरीद केन्द्र से एफसीआई तक खद्यान ले जाने के वक्त एफसीआई का एक प्रभारी साथ रहेगा। खरीद केन्द्र पर ही गेंहू की क्वालिटी देखकर उसे पास करेगा। जिस दिन गेंहू आए उसी दिन उसे डिस्पेच करन होगा। यदि किसी कारण से फसल को रिजेक्ट किया जाता है तो उसे पुन पास नहीं किया जा सकेगा। रिजेक्ट करने के सभी कारणों को प्रचारित करना होगा। इस मौके पर पुलिस का जाप्ता व राजस्व विभाग के पटवारी भी उपस्थित रहेंगे। समस्त खरीद कार्यों के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि गेंहू रजिस्ट्रेशन की तिथि तय होते ही उसे प्रचारित किया जाए। सम्पूर्ण व्यवस्था की सक्षम अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए। खरीद केन्द्र एवं एफसीआई पर बारदाना की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट भी तैयार कर कलेक्ट्रेट कार्यालय को भिजवायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि एक ही ई मित्र से अधिक पंजीयन हो रहे हो तो उस केन्द्र पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
बैठक में बताया गया भारत सरकार ने इस विपणन वर्ष में चने का 4875 रूपए व सरसों के 4425 रूपए प्रति क्विंटल का सरकारी दाम तय किया है। किसानों का मानना है कि इस वर्ष इन फसलों की रिकॉर्ड तोड पैदावार होने का अनुमान है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर हीरालाल मीणा, उप रजिस्ट्रार सहकारिता पारस जैन सहित राजफैड, एफसीआई तथा कृषि उपज मण्डी समिति के अधिकारीगण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ