Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना संकमण : रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन नहीं कर सकेंगे

अजमेर। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले के समस्त होटल एवं रेस्टोरेंट में कोई भी व्यक्ति बैठकर वहां भोजन नहीं कर सकेगा। इसके लिए वह वहां से भोजन पैक करवाकर अपने घर जाकर खाना खा सकेगा।
     
उन्होंने होटल मालिकों से भी कहा है कि वे उनके होटल में यदि कोई विदेशी पर्यटक आकर ठहरता है तो उसकी स्कि्रनिंग करवायी जाए तथा उसकी सूचना संबंधित उपखण्ड अधिकारी को भी दी जाए।
     
बैठक में बताया गया कि पुष्कर के सावित्री माता मन्दिर को भी संक्रमण रोकने के लिए बन्द कर दिया गया है।
     
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अरविंद कुमार सेंगवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी जोन सुरेन्द्र कुमार भाटी, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि  एस.एन.चिश्ती, नाजीम शकिल अहमद, पुष्कर होटल एसोशिएसन के अध्यक्ष रघु पारीक, अंजुमन के अब्दुल जर्रार चिश्ती, सैयद मौहम्मद हुसैन, होटल एसोशिएसन अजमेर के अध्यक्ष अमित जैन सहित होटल मालिक, पुलिस, रेलवे, रोडवेज, यातायात एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ