अजमेर। केसर गंज स्थित कबीर मार्केट जैन मन्दिर तक की ऐसेासिएशन ने कबीर बाजार के व्यापारियो को मास्क लगाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जन जाग्रति अभियान चलाया।
श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में कबीर मार्केट के अध्यक्ष राजीव निराला जैन, पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, आगरा गेट व्यापारिक संध के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली, कबीर मार्केट के कार्यवाहक अध्यक्ष ललित जैन, संरक्षक प्रमोद जैन, आशीष खण्डेलवाल, रमेश लालवानी, उपाध्यक्ष आशीष जैन, संदीप जैन, सौरभ खण्डेलवाल, संजीव जैन आदि ने दुकानदारो को मास्क लगाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षात्मक उपाय अपनाने हेतु कहा।
0 टिप्पणियाँ