Ticker

6/recent/ticker-posts

सीबीएसई बोर्ड : 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 31 मार्च तक 10वीं और 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी है। इसके साथ ही सीबीएसई के मूल्यांकन कार्य को भी 31 मार्च तक रोक दिया गया है।


सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 19 मार्च से 31 मार्च के बीच में होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। अब इन परीक्षाओं की अगली तारीख 31 मार्च के बाद घोषित की जाएगी।


विज्ञप्ति में लिखा है कि इस अवधि के दौरान, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के परीक्षार्थियों के लिए आयोजित होने वाली पुन: परीक्षाओं को अब पुनर्निर्धारित किया जाएगा। अब इन परीक्षाओं की तारीख स्थिति की समीक्षा के बाद 31 मार्च के बाद बोर्ड की ओर से जारी किया जाएगा।


इसके साथ ही सरबीएसई ने सभी केंद्र नोडल सुपरवाइजर को पहली अप्रेल से दोबारा मूल्यांकन कार्य शुरू कराने का निर्देश भी दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ