Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया गया हवन यज्ञ

श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के नेतृत्व में निरन्तर प्रयास


अजमेर। आगरा गेट मुख्य मार्ग गणेश मन्दिर के सामने आगरा गेट व्यापारिक संध के तत्वावधान में श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के नेतृत्व में कोरोना वायरस के स्रंक्रमण से बचाव हेतु हवन यज्ञ का एवंज न जाग्रति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के उपाध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, महासचिव रमेश लालवानी, आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली, पवन जैन, राजेन्द्र पोखरना, नितेश अग्रवाल, शहनाज खान, रमेश लालवानी, लोकेश बंसल, अनुज गर्ग,कैलाश बंसल, राकेश खण्डेलवाल, पवन जैन, ओमप्रकाश वर्मा, योगेश अग्रवाल, पियूष खण्डेलवाल, नरेन्द्र गुप्ता, नन्दलाल सोनी, राजेश सेन, मुनीर लखारा तथा अन्य ने हवन यज्ञ में मंत्रोचारण के साथ सामग्री की आहूति प्रदान की और कोरोना वायरस से लोगो की मुक्ति की प्रार्थना भी की। कार्यक्रम संयोजक रमेश लालवानीने बताया कि इस अवसर पर पण्डित दिनेश शर्मा ने हवन यज्ञ में सबसे देश की एवं मानव मात्र के साथ साथ समस्त जीवो के कल्याण हरियाली एवं धन धानिय की प्रचुरता की सामूहिक प्रार्थना भी करवाई। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ