Ticker

6/recent/ticker-posts

नरेगा श्रमिकों को किया कोरोना के प्रति जागरूक

अजमेर। जिला परषिद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने जेठाना मे चल रहे मनरेगा कार्य का  आकस्मिक निरिक्षण किया। मनरेगा श्रमिकोंं को कोराना वायरस के बचाव को लेकर  जागरूक किया।
     
सीईओ राठौड़ ने पांच पांच के समूह मे कार्य कर रहे श्रमिकोंं का तापमान की  मौके पर ही जांच करवाई। श्रमिकोंं को खांसी जुकाम व बुखार आने पर सतर्कता बरतने चिकित्सक से जांच  करवाने तथा घर पर ही आराम करने की सलाह दी। सीईओ ने मनरेगा श्रमिकोंं से खाने के पहले हाथ धोने तथा बिना हाथ धोये मुह के हाथ नही लगाने की बात कही।  बार बार हाथ धोने की सलाह देते हुये मौके पर ही श्रमिकोंं के हाथ धुलवा कर जागरूकता का संदेश दिया। अधीक्षण अभियंता श्री कबीर अख्तर ने बताया की श्रमिकोंं के पांच पांच के समूह बना कर कार्य पर लगाया गया है। कार्य पर लगाने से पुर्व श्रमिकोंं का थर्मामीटर से ताममान भी चैक किया जाता है। किसी श्रमिक मे लक्षण पाये जाने पर तुरंत नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच करवाई जा रही है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रमिकोंं को आपस मे उचित दूरी बनाये रखने तथा समूह मे एकत्र नही होने की सलाह दी गयी है। कार्यस्थल पर 50 से कम श्रमिकों को नियोजित करने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यरत श्रमिकों के मध्य पर्याप्त दूरी रखकर टास्क प्रदान किया जाए।
     
श्रमिकों को ग्राम पंचायत द्वारा मास्क उपलब्ध करवाया गया है तथा मास्क के अभाव मे मुंह को कपड़े से ढकने की सलाह दी गयी है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार  मनरेगा कार्य स्थल पर सतर्कता बरती जा रही है।  पीसागन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जेठाना मे चल रहे मनरेगा कार्य का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की गयी है।
     
इस दोरान सरपंच पदम छाजेड़, एईएन रविन्द्र जोधावत, ग्राम विकास अधिकारी, शिवराज चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की  मोजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ