अजमेर। जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे कोरोना रोग से बचाव के हर संभव उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पर्याप्त मात्रा में मास्क एवं सेनेटसाईजर क्रय करने के निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कोरोना रोग बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रोग से बचाव ही इसका उपचार है। इसके लिए हर स्तर पर पूर्ण सतर्कता बरती जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पर्याप्त मात्रा में मास्क एवं सेनेटसाईजर क्रय करने के निर्देश भी दिए।
जिला कलेक्टर ने दरगाह में प्रवेश एवं निकास के द्वार भी सीमित करने तथा ब्रह्मा मन्दिर में भी केन्द्र सरकार के आर्केलोजीकल सर्वे ऑफ इण्डिया के दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करने के संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो थर्मल गन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने न्यायालय परिसर में नसिर्ंग स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए तथा कार्यालयों में सोडियम क्योेराईड से प्रतिदिन दो-तीन बार पौंछा लगाने के निर्देश भी दिए।
जिला कलेक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियाें को भी निर्देशित किया कि वे कोरोना -19 के संबंध में राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार कार्यालयों में सोडियम क्लोराईड से दो -तीन बार पौछा लगवाया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त कार्यालय में सेनेटाईजर, हैडवार्श व मास्क की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही कोरोना के संबंध में सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए निर्देशित करने को कहा।
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हीरालाल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. के.के.सोनी, जेएलएन के अधीक्षक डॉ. अनिल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ