Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संघ अजमेर के पदाधिकारी नियुक्त

अजमेर। शहर के सिंधी युवाओं के प्रमुख सामाजिक संगठन सिंधी  संघ, अजमेर में संस्था पदाधिकारियों की नियुक्ति हो गयी है। नवीन नियुक्तियों के लिए पूर्व पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन बुधवार 18 मार्च बुधवार को शाम 4 बजे ईदगाह सब्ज़ी मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर में किया गया जिसकी घोषणा गुरुवार को की गयी। जिसमे सर्व सम्मति से विनोद बेहरानी को अध्यक्ष नितेश खेमचंदानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम लालवानी को महामंत्री तथा नितेश भाटिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हितेश मंगलानी को विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए सलाहकार (विधि व शिक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया तथा उन्हें मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।  नियुक्ति के तुरंत पश्चात् नवनियुक्त पदाधिकारियों का सामूहिक जन अभिनन्दन किया गया। आगामी कुछ ही समय में अध्यक्ष विनोद बेहरानी संगठन की विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। 
ज्ञात हो कि सन 2018 में अपनी स्थापना के कुछ समय के भीतर ही सिंधी युवा संघ ने समय समय पर अनेक सेवा कार्य सम्पन्न किये हैं यही कारन रहा है कि यह संगठन इतने अलप समय में ही अजमेर शहर के सिंधी युवाओं का सबसे प्रतिष्ठित संगठन बन गया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2020 की विस्तृत कार्ययोजना भी शीघ्र प्रस्तुत की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ