शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। समीपवर्ती ग्राम फूलिया खुर्द में स्थित आयुर्वेद औषधालय में आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा द्वारा मौसमी बीमारियों से सावचेत रहने के निर्देश में प्रभारी कम्पाउण्डर सुखदेव जाट ने निकटवर्ती औषधालय ढीकोला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ जलदीप पथिक जिला संयोजक राजस्थान आयुष चिकित्सा अधिकारी महासंघ के नेतृत्व में काढा बनाकर पिलाया गया। डॉ पथिक ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए तथा स्वच्छता अपनाये जाने की चर्चा की । इस अवसर पर सरपंच कालूराम जाट , सीमा वर्मा नर्स, परिचारक विनोद भील ,रामप्रसाद, गोपाल, मिश्रीलाल, भैरूंलाल, सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ