अजमेर (Ajmer Muskan) I देश ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का संक्रमण जारी है ऐसे में फिजिकल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन संभव नहीं था इसलिए इस बार अजमेर मंडल पर मंगलवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया | जिसका उद्देश्य लॉक डाउन के दौरान व उसके पश्चात् मंडल की गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध कराना था | मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका की इस प्रेस वार्ता में अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार तथा संदीप चौहान और मंडल के शाखाधिकारी तथा मंडल के विभिन्न स्टेशनों से संबधित मीडिया प्रतिनिधि जुड़े|
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश चंद जेवलिया ने मंडल से जुड़ी कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन अवधि में गतिविधियों व उपलब्धियों- रेलवे अस्पताल में सभी एहतियाती उपाय, आइसोलेशन कोच का निर्माण, मास्क व सेनेटाइंजर का निर्माण व वितरण, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन, पार्सल ट्रेनों का संचालन व यात्रिओं को रिफंड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के अन्तर्गत रोजगार, मंडल की आधारिक संरचना - विद्युतीकरण, दोहरीकरण, अजमेर स्टेशन पर 2nd एंट्री कार्य, प्रमुख गतिविधियाँ, माल यातायात बढ़ाने के लिए बिज़नेस डेवेलपमेंट यूनिट की स्थापना, रेलवे के साथ आसानी से कारोबार बढ़ाने के लिए उठाये गये कदम, आधुनिकीकरण- ई-पीपीओ, ई-ऑफिस प्रणाली, UMID मेडिकल पहचान पत्र, ई-पास तथा पी टी ओ सुविधा तथा मंडल पर विविध आयोजन के बारे में जानकारी दी |
मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने पत्रकारों द्वारा अजमेर मंडल से संबंधित विभिन्न सवाल -विद्युतीकरण, रेलवे अस्पताल, करोना के समय रेलवे की व्यवस्थाओं, श्रमिक ट्रेनों के संचालन जैसे पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए | अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश चंद जेवलिया ने वेबिनार में जुड़े सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
0 टिप्पणियाँ