Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : कोविड-19 संक्रमण बचाव जनआंदोलन

आम जनों को जागरूक कर मास्क वितरण


अजमेर (Ajmer Muskan) । राजस्थान के मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक गहलोत के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति ने वैशाली नगर पेट्रोल पंप पर आमजन को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया एवं मास्क वितरित किये ।


 


पूर्वांचल जन चेतना समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा अभी तक अजमेर जिले में 50 हजार से अधिक मास्क वितरित किए जा चुके हैं तथा आम नागरिकों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने एवं मास्क वितरण करने का सिलसिला जारी रहेगा। 


 


इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश कुमार, राजेंद्र गोयल, शिव कुमार बंसल, सबा खान, सौरभ यादव, लोकेश चारण, राव तुषार सिंह यादव आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए आम नागरिकों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया एवं मास्क वितरित किए ।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ