Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्नपूर्णेश्वर महादेव मन्दिर से निकली कावड़ यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी हुए शामिल

अन्नपूर्णेश्वर महादेव मन्दिर से निकली कावड़ यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी हुए शामिल

अन्नपूर्णेश्वर महादेव मन्दिर से निकली कावड़ यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी हुए शामिल

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धानमंडी देहली गेट कुम्हार मोहल्ला स्थित अन्नपूर्णेश्वर महादेव मन्दिर से आस्था, श्रद्धा व भक्ति के साथ बम भोले बम के नारों के साथ भव्य कावड़ यात्रा धूम धाम से निकली। 

अन्नपूर्णेश्वर महादेव मन्दिर से निकली कावड़ यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी हुए शामिल

कांवड़ यात्रा में अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा शहर अध्यक्ष की रमेश सोनी, गौरव सिंह भाटी, पार्षद राजू साहू एवं अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति रही।

कावड़ यात्री महिला, पुरुष, बच्चे सभी उत्साह से रंग बिरंगे साफे में नजर आए। यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जगह जगह केले, दूध, चाय, फलाहारी का वितरण किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष बच्चे जयकारे लगाते नाचते झुमते चल रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ