न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह का किया अभिनंदन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अजमेर में न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह माननीय न्यायिक सदस्य उर्मिला वर्मा के पधारने पर आयोग अध्यक्ष अरुण कुमावत,सदस्य जयश्री शर्मा, दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में उनका राजस्थानी परम्परा के अनुसार पुष्प बुके भेंट कर अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मार्च 2026 में जारी इंडिया जस्टिस रिपोर्ट में राजस्थान ने उपभोक्ता विवाद निपटान प्रणाली की क्षमता और कार्यक्षमता के आधार पर देशभर में माननीय न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छवाह अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के नेतृत्व में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उपभोक्ता आयोगों ने मामलों के प्रभावी निस्तारण में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे प्रदेश उपभोक्ता न्याय में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।
यह रिपोर्ट राज्य में लंबित मामलों की दर और उन्हें सुलझाने की गति के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें जयपुर स्थित राज्य आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए बने जिलों में भी शीघ्र ही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शुरू करने के लिए कार्य गति पकड़ने लगा है। उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग अजमेर एवं राज्य सर्किट बेंच का भी अवलोकन किया।
इस मौके पर न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कोर्ट रीडर मनीष जैन, निजी सहायक विकास कोलीवाल, रमेश वाधवानी, झब्बर सिंह, राजेश बैरवा, सुरेश प्रजापत, डीएमए हितेश शर्मा, डालचंद सेन,भगवान सिंह सहित अन्य स्टॉप उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ