विधानसभा अध्यक्ष ने किए 7 बालाजी मंदिरों में दर्शन
प्रदेश और अजमेर में तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के 7 बालाजी मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश व शहर में तरक्की एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को हनुमान जयंती के अवसर पर घाटी वाले बालाजी, आगरा गेट बालाजी, आगरा गेट पंचमुखी बालाजी, मदार गेट बालाजी, शिव बाग, गांधी भवन पोस्ट ऑफिस के सामने अखाड़े वाले बालाजी और मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन किए। श्री देवनानी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति, निष्ठा एवं सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें साहस, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। हमें भगवान हनुमान के आदर्शों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। श्री देवनानी ने कामना की कि यह पवित्रा अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

0 टिप्पणियाँ